अशोक विहार हरित क्षेत्र में एक अनोखे सिटी पार्क का नया अवसर उभरकर सामने आया है ।
इन्द्रलोक, कन्हैयानगर और केशवपुरम स्टेशनों के बीच, नहर (कनॉल) के साथ-साथ खम्बों पर दौड़ती मैट्रो रेल में सफर करते समय, इस बड़े सिटी पार्क के सहज ही दर्शन हो जाते हैं जो उत्तरी दिल्ली का एक महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र है ।
इस इलाके में छोटे पार्कों और खुले स्थानों की पहले से विद्यमान श्रृखंला को अब हवादार परिसरों के विशाल हार के रूप पिरोया जा सकता है, जिससे वहां विभिन्न प्रकार की मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध की जा सकती हैं । ताजे पानी की यमुना नहर, जो अब महाराजा नाहर सिंह मार्ग और न्यू मैट्रो लाईन के समानांतर नजफगढ़ नाले को जोड़ती हैं, अब इस हार का अंतिम सिरा है ।
मैट्रो के बनने से यह पार्क दिल्ली के अन्य इलाकों के लोगों के लिए सहज आवागमन योग्य हो गया है, जिससे यहां मनोरंजन और पिकनिक सुविधाओं की सम्भावना बढ़ गई है, जो शहर भर के निवासियों के लिए सुलभ होगी । इन सुविधाओं में स्टेशनों के पास हाट मेले से लेकर क्रीड़ा क्लब, साइकिल पथ, जौगिंग पथ, घर के बाहर सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन, और विहार स्थल शामिल हैं ।
इस प्रकार अशोक विहार ग्रीन पर एक विशाल सिटी पार्क की स्थापना का मंच तैयार है । |