DUAC - Delhi Urban Art Commission
लोदी रोड की सड़कें और नाले
परिचय: इस परियोजना के अन्तर्गत हुमायूं मकबरे से सफदरजंग मकबरा और उससे आगे नेहरू पार्क (चाण्क्यपुरी) तक हवादार हरे-भरे परिसरों और पैदल आवागमन हेतु एक समेकित योजना बनाने का प्रस्ताव है । रोड नेटवर्क मुख्यत: सफदरजंग टौम्ब और नेहरू पार्क के बीच सीधे मार्ग के रूप में होगा । इस प्रयोजन हेतु:-
1. नालों के सुधार और उन्हें परस्पर जोड़ने के लिये डी.डी.ए. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली नगर निगम के बीच निकट तालमेल आवश्यक होगा ।
2. पारदर्शिता के लिये समीपस्थ भवन सम्पदाओं जैसे गोल्फ कोर्स, गोल्फ लिंक कालोनी की दर्शनीयता के लिये उनकी चाहरदीवारी में संगत सुधार हेतु समन्वय कायम करना होगा ।
3. लोदी रोड के साथ-साथ प्रस्तावित बौलवर्ड पैदलपथ पर खुले हवादार परिसरों के समेकन के लिये लोदी एस्टेट हेतु लोकल एरिया प्लान आवश्यक हेागा ।
4. रेसकोर्स और एयरफोर्स स्टेशन के ईद-गिर्द क्षेत्र का सम्पर्क नेहरू पार्क तक बढ़ाने के लिये शहरी विकास मंत्रालय के साथ तालमेल ।

 

 

 

 

 

 

 



पिछला | अगला
आयोग | आयोग की पहचान | आयोग के पहल प्रयास | हमसे सम्पर्क करें | ई-मेल