DUAC - Delhi Urban Art Commission
नई दिल्ली की ज़ोनल विकास योजना
प्रधानमंत्री कार्यालय से 2006 में प्राप्त अनुरोध पर दिल्ली नगर कला आयोग ने लुटियन्स बंगला जोन की बाउंडरी निर्धारित करने का प्रस्ताव तैयार करके फरवरी 2007 में शहरी विकास मंत्रालय को भेजा । इस प्रस्ताव में तीन नए ज्ा़ोन बनाने की सिफारिश की गई :-
1. बगंला जोन
2. गार्डन सिटी ज़ोन
3. हैरिटेज सिटी ज़ोन
नवम्बर 2006 में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने आयोग से ज़ोनल विकास योजना बनाने का अनुरोध किया, क्योंकि उसके पास दिल्ली नगर निगम की तरह टाउन प्लानिंग विंग नहीं है । आयोग ने इसके लिए परामर्शदाताओं की नियुक्ति की । शहरी विकास मंत्री के सामने जनवरी 2007 में एक आरम्भिक प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें सुझाव दिया गया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को दिल्ली मास्टर प्लान 2021 में ''स्पेशल एरिया`` घोषित कर दिया जाए । बाद में ऐसे ही प्रस्तुतीकरण विभिन्न स्तरों पर प्रधानमंत्री कार्यालय एवं शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में निगरानी समिति के सामने किये गए ।
ज्ा़ोनल विकास योजना नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र (रेलवे लाईन के दक्षिण इलाके को छोड़कर) को संरक्षण क्षेत्र की मान्यता देने के रुप में तैयार की गई है । इसके अंर्तगत विभिन्न इलाकों को अपने-अपने विकास नियामक मानकों के साथ सीमाकिंत किया जाएगा । रिज, गार्डन और गोलचक्करों केा खुले परिसर माना जाएगा, विरासती इमारतों और प्राचीरों तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षक द्वारा संरक्षित स्थलों के आस-पास के क्षेत्र को अलग से सीमांकित किया जाएगा । कनॉटप्लेस के निकट ट्रैफिक की भीड़-भाड़ कम करने के लिए एक परिवहन योजना बनाई जाएगी जिसमें नए बाइपास (उपमार्ग) शामिल हांेगे ।

 



पिछला | अगला
आयोग | आयोग की पहचान | आयोग के पहल प्रयास | हमसे सम्पर्क करें | ई-मेल