DUAC - Delhi Urban Art Commission
नेहरू प्लेस जनपद केन्द्र का पुनरुद्वार
नेहरू प्लेस स्थित इस केन्द्र को अध्ययन को इसलिये चुना गया क्योंकि यह जनपद केन्द्र प्रबंधन और प्रशासनिक समस्याओं, समग्र पर्यावरण की गिरावट, घटिया सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं जैसे जलापूर्ति, अपजल निकासी, अतिक्रमण, अपर्याप्त वाहन पार्किंग स्थल आदि के चलते आंख की किरकिरी बन गया था । इस अध्ययन के फलस्वरूप की गई एक महत्वपूर्ण सिफारिश यह है कि यहां के लिए कोई एक स्थायी स्वतत्रं एजेंसी बनाई जाए जो जनपद केन्द्र के रखरखाव पर सतत ध्यान दे सके और उसकी व्यवस्था कर सके । अध्ययन की यह भी सिफारिश थी कि जो भी एजेंसी बने वह वित्तीय रूप से, न केवल आत्मनिर्भर हो अपितु ज़मीनी पर्यावरण के सुधार के लिए जारी परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन भी जुटा सके, इस जनपद केन्द्र के प्रस्तावित विस्तार के आलोक में इस अध्ययन का महत्व काफी बढ़ गया है ।

 

 

 

 

 

 

 

 


पिछला | अगला
आयोग | आयोग की पहचान | आयोग के पहल प्रयास | हमसे सम्पर्क करें | ई-मेल