शामनाथ भावनात्मक रूप से उतरी दिल्ली का कदाचित सर्वाधिक खुशनुमा मेरूदण्ड मार्ग है इसे इस क्षेत्र का राजपथ कहा जाता है । यह इस क्षेत्र का सबसे चौड़ा मार्ग है क्योंकि इसके दोनों तरफ दूर-दूर तक घने बने हुए मकान हैं । लम्बे-चौड़े भवन प्राय: हरे-भरे प्रांगण के बीच आबाद है ।
इसके विस्तार में, विधान सभा (पुराना सचिवालय), ओबराय मेडन्स होटल, पुराने हुण्डी बाजार की बिल्डिंग, इन्द्रप्रस्थ कालेज आदि हैं, जो विरासत की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण ढांचे हैं । कुदसिया बाग, जो फिलहाल आवागमन की दृष्टि से अपेक्षकृत अलग-थलग दिखाई देता है, शामनाथ मार्ग के लिए मुख्य प्रवेशद्वार है ।
कतिपय सरकारी स्कूल जैसे सर्वोदय विद्यालय आदि हैं जो काफी बड़े क्षेत्र में फैले हैं । कुछ विशाल भूखण्डों में निजी विशाल रिहायशी भवन या अपार्टमेन्ट, बिल्डिंग और अन्य इमारतें भी हैं । शामनाथ मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों पर समान्तर मार्ग (राजनिवास मार्ग, क्लब हिल रोड, राजपुर रोड) तथा उपक्षेत्र पर (प्राय: रिहायशों वाली गलियाँ - सड़कें हैं, जो मुख्य मार्ग से मिली हुई हैं ।
हॉल ही में इस क्षेत्र में भूमिगत मैट्रो लाइन बिछाई गई है । समय के साथ अनेक महत्वपूर्ण विरासती इमारतें जैसे एक्सचेजं स्टोर्स आदि, या तो नष्ट हो गयी है या उनका स्वरुप बदल गया है । यहाँ चारों ओर ऊंची-ऊंची चारदीवारी बन गई हैं जो देखने में काफी बदनुमा प्रतीत होती है और आने-जाने वालों के लिए इस विशाल भूक्षेत्र के अद्वितीय दृश्य को एकदम ढक लेती है ।
शामनाथ मार्ग उतरी दिल्ली का एक विकासमान नगर क्षेत्र है जो कश्मीरी गेट, विधानसभा और दिल्ली विश्वविद्यालय को जोड़ता है । इस परियोजना से कश्मीरी गेट और विशेषतया उसके ऐतिहासिक बागों-उद्यानों के पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी । आयोग द्वारा तैयार विभिन्न सुधार व विकास योजनाओं को दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मैट्रो रेल निगम और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किया जा सकता है ।
|