DUAC - Delhi Urban Art Commission
पथसज्जा और संकेतक
शहरी विकास मंत्रालय के साथ वर्ष 2006 में की गई नीतिगत भागीदारी से कमेटियों के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ । ऐसी ही एक कमेटी पथसज्जा और संकेतकों के लिए दिल्ली नगर कला आयोग के तत्वावधान में बनाई गई है, इस कमेटी में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली नगर पालिका परिषद, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली मैट्रो रेल निगम, ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे । इस कमेटी ने आम सरोकार के अनेक पहलुओं पर विचार किया । कमेटी की रिपोर्ट में की गई सिफारिशों में कहा गया है कि शहर को सभी नागरिकों के लिये और विशेषतया अपंगों और पैदल पथिकों के लिये प्रकटत: संगत, स्वास्थ्यवर्द्धक और सुरक्षित बनाया जाए ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 



पिछला | अगला
आयोग | आयोग की पहचान | आयोग के पहल प्रयास | हमसे सम्पर्क करें | ई-मेल