DUAC - Delhi Urban Art Commission
वृक्षारोपण
नई दिल्ली क्षेत्र में सड़कों के किनारे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, वन विभाग, नई दिल्ली पालिका परिषद, तथा दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन की मार्फत आवश्यकतानुसार व्यापक रूप से वृक्षारोपण का आकलन कराया जाना चाहिये । इस आकलन के आधार पर वहां बड़े पैमाने पर हरे-भरे वृक्ष लगाए जाएं और उसका रखरखाव किया जाये । यह कार्रवाई 6-9 महीने में पूरी की जाये । उपर्युक्त स्थानों की तलाश कर यथोचित आकार के नए वृक्ष लगाने का कार्य फरवरी 2008 में शुरू किया जाए ।
अप्रैल 2006 में दिल्ली नगर कला आयोग ने अभिनव डिजाइन अवधारणा के आधार पर ''दिल्ली का भावी स्वरूप`` नामक प्रर्दशनी का आयोजन किया । अनेक विषय पारगंत लोगों ने इस परियोजना में योगदान किया, जिसमें जनता को छोटे-मोटे विभिन्न तरीकों से यह समझाया गया कि दिल्ली को किस तरह से सुखद जीवन के लिए एक अच्छा शहर बनाया जा सकता है ।
इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित रोचक प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव शहर के उपक्षेत्रों और हवादार परिसरों को एक सहज परिचित नेटवर्क प्रणाली द्वारा जोड़ने की एक स्कीम का था । सर्वप्रथम दो सम्पर्क मार्गों पर विचार का प्रस्ताव किया गया :
1. कनॉट प्लेस और शाहजहांनाबाद के बीच सम्पर्क मार्ग
2. पुराना किला से लोदी रोड के बीच सम्पर्क मार्ग ।

 

 

 

 



पिछला | अगला
आयोग | आयोग की पहचान | आयोग के पहल प्रयास | हमसे सम्पर्क करें | ई-मेल