CTET Exam Date 2023: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट / सीटीईटी भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन हाल ही में करवाया गया और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों ने 31 अक्टूबर 2022, सोमवार से 24 नवंबर 2022, गुरुवार के बीच आयोजित लिखित परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के अधीन आयोजित होने वाली सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का एग्जाम टाइम टेबल वर्तमान समय में जारी नहीं किया गया परंतु अनुमानित तिथि के अनुसार दिसंबर माह में आपके एडमिट कार्ड एवं प्रारंभिक जनवरी में सीबीटी मोड / कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा और इससे पहले CTET Exam Date प्राप्त हो सकेगी |
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन जनवरी माह में करवाया जाएगा तथा परीक्षार्थियों को 20 दिसंबर 2022, मंगलवार तक सीटीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड प्राप्त हो सकेंगे | सीटीईटी एग्जाम डेट वर्तमान समय में निर्धारित नहीं है परंतु परीक्षार्थियों को प्रारंभिक जनवरी में सीटीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जा सकता है | सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता रहेगी इसलिए आप अपने आवेदन पत्र को संभाल कर रखें तथा सीटीईटी एग्जाम डेट की जानकारी आपको आपके एडमिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी |
CTET Exam Date 2023
लेख विवरण | सीटीईटी एग्जाम डेट 2023 |
प्राधिकरण | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) |
परीक्षा | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा |
सीटीईटी | सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट |
उद्देश्य | सीबीएसई विद्यालयों में योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों की नियुक्ति |
प्रकार | प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक |
चरण | पेपर-01 एवं पेपर-02 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम : सीबीटी मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
सीटीईटी एग्जाम के लिए आवश्यक दस्तावेज
- परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड
- परीक्षार्थी का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- काला एवं नीला पेन
- अति आवश्यक होने पर पानी की बोतल, चश्मा, मास्क आदि |
सीटीईटी एग्जाम डिटेल्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन हाल ही में करवाया गया और उम्मीदवारों ने 31 अक्टूबर 2022, सोमवार से 24 नवंबर 2022, गुरुवार के बीच सीटीईटी एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन किए तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता अनुसार पेपर 1 अथवा 2 के लिए आवेदन किया है | सीटीईटी एग्जाम को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नाम से भी संबोधित किया जाता है और सीटीईटी परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों का चयन सीबीएसई विद्यालयों के लिए किया जाता है |
MP Patwari Syllabus 2023: पटवारी का नया पैटर्न और सिलेबस जारी, यहाँ से PDF डाउनलोड करें
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में करवाया जा सकता है और परीक्षार्थियों को उनके एडमिट कार्ड दिसंबर माह में प्राप्त हो सकेंगे | सीटीईटी परीक्षा के पेपर-01 एवं पेपर-02 का आयोजन अलग-अलग समय पर करवाया जाएगा क्योंकि कुछ पात्र उम्मीदवारों ने दोनों ही पेपर के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं इसीलिए विभाग द्वारा निर्धारित तिथियों एवं समय में सीटीईटी एग्जाम संपन्न होंगे और सीटीईटी एग्जाम से जुड़े नवीनतम अपडेट https://ctet.nic.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होते रहेंगे |
सीटीईटी परीक्षा पैटर्न – पेपर : 01
क्र.सं. | विषय | प्रश्न | अंक |
1 | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
2 | भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
3 | भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
4 | गणित | 30 | 30 |
5 | वातावरण का अध्ययन | 30 | 30 |
:> | कुल | 150 | 150 |
सीटीईटी परीक्षा पैटर्न – पेपर : 02
क्र.सं. | विषय | प्रश्न | अंक |
1 | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
2 | भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
3 | भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
4 | ए. गणित और विज्ञान | 30 + 30 | 60 |
5 | बी. सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
:> | कुल | 150 | 150 |
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- सीटीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको “डाउनलोड सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- यहां पर आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी |
- इसके पश्चात आप कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन कर सकते हैं |
- अतः अब आपकी डिवाइस में सीटीईटी परीक्षा के लिए आपका प्रवेश पत्र प्रस्तुत हो जाएगा और आप इसे सेव करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे |
सीटीईटी एग्जाम डेट क्या है ?
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन जनवरी माह के प्रारंभिक सप्ताह में किया जा सकता है |
सीटीईटी की आवेदन प्रक्रिया का आयोजन कब करवाया गया ?
31 अक्टूबर 2022, सोमवार से 24 नवंबर 2022, गुरुवार तक