Kendriya Vidyalaya Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधीन संचालित देश के किसी भी केंद्र विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीकरण करने की आवश्यकता रहती है इसके पश्चात आपको अलॉटमेंट लिस्ट के आधार पर केंद्र विद्यालय में एडमिशन प्राप्त होता है | केंद्र विद्यालय एडमिशन की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान समय में सक्रिय नहीं है तथा दिसंबर माह में केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा ताकि समय अनुसार विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त हो सके | केंद्र विद्यालय संगठन की तरफ से जल्द ही केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की नवीनतम अपडेट जारी होंगे तथा आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिशन की लिंक भी सक्रिय की जाएगी |
केंद्र विद्यालय एडमिशन के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे क्योंकि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में डायरेक्ट प्रवेश नहीं मिल सकेगा इसीलिए केंद्र विद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान कक्षा पहली से 9वी एवं कक्षा ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे | केंद्र विद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया का आयोजन केंद्र स्तर पर किया जाएगा तथा विद्यार्थी किसी भी राज्य से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की अन्य जानकारी के लिए लेख में ध्यान पूर्वक बने रहे !
Kendriya Vidyalaya Admission 2022
लेख विवरण | केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2023 |
प्राधिकरण | केंद्रीय विद्यालय संगठन |
बोर्ड / संबंधन | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) |
शैक्षणिक सत्र | 2023-24 के लिए |
कक्षा | पहली से 9वीं एवं 11वीं |
प्रवेश | स्वाध्याय एवं नियमित विद्यार्थी |
नोटिफिकेशन दिनांक | दिसंबर 2022 |
ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म | जल्द ही जारी होंगे |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kvsangathan.nic.in/ एवं https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- कैरक्टर सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पासिंग सर्टिफिकेट
- लास्ट ईयर मार्कशीट
- छात्र का आधार कार्ड
- छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट
- अभिभावक के आधार कार्ड
- अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र आदि |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन डिटेल
Kendriya Vidyalaya Admission 2023 : केंद्र विद्यालय संगठन की तरफ से केंद्र विद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया का आयोजन जल्द ही करवाया जाएगा तथा केंद्र विद्यालय एडमिशन के दौरान कक्षा पहली से नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं में विद्यार्थियों को प्रवेश प्राप्त हो सकेगा और आपको बता दें कि केंद्र विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर संचालित है तथा विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही केंद्र विद्यालय में एडमिशन प्राप्त हो सकेगा | केंद्र विद्यालय एडमिशन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को एक निर्धारित कक्षा में नियम एवं शर्तों के आधार पर स्वाध्याय छात्र के रूप में भी प्रवेश प्राप्त हो सकता है |
Kendriya Vidyalaya Recruitment 2022: आ गयी बिना परीक्षा की सीधी भर्ती, 10वी पास आवेदन करें
केंद्र विद्यालय एडमिशन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 की कक्षा के लिए आवेदन करना होगा तथा आवेदन कर्ताओं को केंद्र विद्यालय की कक्षा पहली से 9वी में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं योग्यताओं की आवश्यकता रहेगी | आपको बता दें कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में डायरेक्ट एडमिशन वंचित है अर्थात आप सीधे इन दो कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएंगे और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित योग्यताओं का पालन करना होगा :-
क्र.सं. | स्ट्रीम | न्यूनतम सकल अंक |
1 | विज्ञान | 60% |
2 | व्यापार | 55% |
3 | मानविकी | सभी केवी उत्तीर्ण छात्र |
केंद्रीय विद्यालय आरक्षण प्रणाली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अर्थात सीबीएसई पैटर्न पर संचालित केंद्र विद्यालयों में आरक्षण प्रणाली निर्धारित है तथा आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत केंद्र विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया के पश्चात विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा :-
क्र.सं. | श्रेणी | आरक्षित सीटें |
1 | अनुसूचित जाति (एससी) | 15% |
2 | अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 7.5% |
3 | अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) | 27% |
4 | शारीरिक रूप से अक्षम (पीएच) | 3% |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधीन संचालित देश के किसी भी केंद्र विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार आयु सीमा का पालन करना होगा तथा केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए कक्षा अनुसार आयु सीमा नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है :-
क्र.सं. | कक्षा का नाम | आयु सीमा (केवीएस प्रवेश 2023-24) |
1 | पहली | 5-7 वर्ष |
2 | दूसरी | 6-8 वर्ष |
3 | तीसरी | 7-9 वर्ष |
4 | चौथी | 8-10 वर्ष |
5 | पांचवी | 9-11 वर्ष |
6 | छठवीं | 10-12 वर्ष |
7 | सातवीं | 11-13 वर्ष |
8 | आठवीं | 12-14 वर्ष |
9 | नौवीं | 13-15 वर्ष |
10 | ग्यारहवीं | 15-17 वर्ष |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- केंद्रीय विद्यालय रजिस्ट्रेशन व एडमिशन के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘एडमिशन- न्यू’ के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको नए वर्ष पर भेज दिया जाएगा |
- नए पेज पर आपको अपनी कक्षा का चयन करना होगा |
- अब आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा |
- मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- इस आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें |
- अब आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें |
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अतः इस प्रकार आप केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर पाएंगे तथा जल्द ही आपका लिस्ट में नाम आ सकता है |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
https://kvsangathan.nic.in/ एवं https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किस कक्षा में प्रवेश प्राप्त हो सकता है?
पहली से 9वीं एवं 11वीं कक्षा
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की लिंक कब तक के लिए की जाएगी?
केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के नोटिफिकेशन को जल्दी जारी किया जाएगा तथा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे |