PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री / पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई तथा वर्ष 2018 से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित है | पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से भारत देश में निवास करने वाले सीमांत तथा बेसहारा किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है | पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से योजना में पंजीकृत किसानों को तीन किस्तों में सम्मान निधि अर्थात सहायता राशि प्राप्त होती है |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल भारतीय किसान प्राप्त कर सकते हैं तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सर्वाधिक मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के किसान प्राप्त कर रहे हैं | पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 12 किस्तों लाभ प्राप्त हो चुका है और योजना की नवीनतम किस्त 17 अक्टूबर 2022, सोमवार को जारी की गई थी | पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सहायता राशि सीधे पंजीकृत बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है तथा देश के सीमांत किसानों को ही इसका लाभ प्राप्त होता है |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में समय-समय पर पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन करवाया जाता है जिसमें पात्र किसानों को योजना में जोड़ा जाता है और यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं तथा अभी तक आपने अपना पंजीकरण नहीं करवाया तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीएम किसान योजना से जुड़े और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करें | पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के विवरण को अपडेट रखने के लिए प्रत्येक किस्त के बाद ईकेवाईसी की आवश्यकता रहती है इसीलिए प्रत्येक ईकेवाईसी प्रक्रिया में भाग लेकर स्वयं को अपडेट करते रहे !
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
1 | लेख विवरण | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
2 | विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत |
3 | शुरुआत | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
4 | सन | 2022-23 |
5 | लाभार्थी | भारतीय सीमांत किसान |
6 | लाभ | प्रतिवर्ष ₹6000 की सम्मान निधि |
7 | वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
8 | हेल्पलाइन नंबर | 155261 एवं 011-24300606 |
9 | आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- फिंगरप्रिंट
- हस्ताक्षर
- आय प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- कृषि भूमि विवरण आदि |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना विवरण
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया तथा इस योजना के माध्यम से भारत देश में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद एवं सीमांत किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसान भाइयों को यह सम्मान निधि सालाना 3 किस्तों में प्राप्त होती है और इसके लिए लगभग 4 माह की समय अवधि भी निर्धारित है | पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसान भाइयों को हाल ही में ₹2000 की सम्मान निधि 17 अक्टूबर 2022, सोमवार को प्राप्त हुई | आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन संचालित है तथा देश के जरूरतमंद तथा सीमांत किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना वरदान के समान है |
E Shram Card Payment Check: बचे हुए लोगो के खाते में आ गए ई श्रम कार्ड पैसे, यहाँ से स्टेटस चेक करें
PM kisan EKYC Update: सिर्फ इन लोगो को मिलेगा ₹10,000 रूपए, जल्दी ई केवाईसी करें
Ration Card List 2022: सरकार ने जारी की राशन कार्ड की नई लिस्ट, यहाँ से लिस्ट में नाम चेक करें
पीएम किसान सम्मान निधि पेमेंट डीटेल्स (Last-V)
1 | अप्रैल-जुलाई 2021-22 | 11,16,40,263 |
2 | अगस्त-नवंबर 2021-22 | 11,19,28,009 |
3 | दिसंबर-मार्च 2021-22 | 11,15,96,464 |
4 | अप्रैल-जुलाई 2022-23 | 11,27,59,187 |
5 | अगस्त-सितंबर 2022-23 | 8,59,26,100 |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता मापदंड
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल भारतीय किसान प्राप्त कर सकते हैं |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान भाइयों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों की जमीन 2 एकड़ से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान भाइयों को अपने निवास स्थान का विवरण देना होगा |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान भाइयों के पास स्वयं का बैंक खाता, आधार कार्ड तथा सभी दस्तावेज मोबाइल नंबर से लिंक एवं अपडेट होने चाहिए |
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े देश पात्रताओं की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको शेष पात्रता की जानकारी प्राप्त हो सकती है |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण कैसे करें ?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- होम पेज पर फार्मर कॉर्नर में आपको “न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन ” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर तथा राज्य का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आप कैप्चा कोड दर्ज करेंगे |
- अब आपको ‘गेट ओटीपी’ के विकल्प का चयन करना होगा |
- अब आपके पंजीकृत नाम मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा |
- अतः ओटीपी वेरीफाई करने के पश्चात आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सफलतापूर्वक पंजीकृत हो सकेंगे |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://pmkisan.gov.in/
पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस विभाग के अधीन संचालित है ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत के अधीन करवाया जा रहा है |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सहायता राशि कितनी है ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसान भाइयों को प्रत्येक वर्ष ₹6,000 की सम्मान निधि अर्थात सहायता राशि प्रदान की जाती है तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की यह सहायता राशि वर्ष में तीन किस्तों में प्राप्त होती है |
Meri 12 mi kisth nhi aai he