UP TET Notification 2022 : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी टीईटी की बंपर भर्ती जल्द ही निकाली जा सकती है तथा यूपी टीईटी नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर माह में जारी किया जा सकता है तथा जल्द ही अभ्यार्थियों को यूपीटीईटी शेड्यूल एवं भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकेगी | यूपी टीईटी नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश राज्य के शासकीय विद्यालयों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली यूपी टीईटी भर्ती की आवश्यक जानकारी के उद्देश्य में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा |
यूपी टीईटी अर्थात उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसके माध्यम से शासकीय विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिक अर्थात कक्षा पहली से पांचवी और माध्यमिक अर्थात कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है | उत्तर प्रदेश राज्य में आयोजित होने वाली यूपी टीईटी भर्ती व परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की व्यवहारिक गीता एवं विद्यात्मक ज्ञान का अनुमान लगाया जाता है ताकि प्रदेश के छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी जीवन को एक सार्थक दिशा प्राप्त हो सके |
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन के आधार पर आपको बता दें कि राज्य में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के माध्यम से हजारों योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा तथा यूपी टीईटी भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है और इस परीक्षा के लिए आवेदन कर्ताओं का स्नातक एवं B.Ed / D.Ed आदि डिग्री का होना अनिवार्य है | यूपी टीईटी नोटिफिकेशन एवं परीक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए लेख में ध्यान पूर्वक बने रहने का प्रयास करें !
UP TET Notification 2022
लेख विवरण | यूपी टीईटी नोटिफिकेशन 2022 |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) |
प्राधिकरण निकाय | परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश |
यूपी टीईटी | उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट |
Category | Education News |
कार्यक्षेत्र | उत्तर प्रदेश |
नोटिफिकेशन दिनांक | जल्द ही अपडेट करेंगे |
हेल्पलाइन नंबर | 0532-2467504 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://updeled.gov.in/ |
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन में उपलब्ध जानकारी
- नोटिफिकेशन जारी होने का समय एवं दिनांक
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि
- सन 2022-23
- रिक्त पद
- आवेदन तिथि
- आवेदन शुल्क
- शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा
- पेपर 1 एवं पेपर 2 विवरण
- महत्वपूर्ण निर्देश
- प्राधिकरण का सत्यापन आदि |
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन विवरण
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) की तरफ से राज्य स्तरीय शिक्षक भर्ती एवं परीक्षा के लिए यूपी टीईटी नोटिफिकेशन को दिसंबर माह में जारी किया जा सकता है ताकि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए योग्य प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षकों का चुनाव किया जा सके | यूपी टीईटी नोटिफिकेशन दो चरणों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के लिए किया जाएगा तथा इस भर्ती / टेस्ट के माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों को योग्यता एवं प्रदर्शन अनुसार विद्यालय प्राप्त होंगे |
यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाता है, जिसके माध्यम से प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक का चयन योग्यता अनुसार किया जाता है | यूपी टीईटी के प्रथम चरण अर्थात पेपर 1 के लिए कक्षा 12वीं + D.Ed डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी आवेदन करते हैं तथा उन्हें प्रार्थना विद्यालयों में शिक्षक का पद प्राप्त होता है | यूपी टीईटी के द्वितीय चरण अर्थात पर पेपर 2 के लिए कक्षा बारहवीं + B.Ed डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं तथा उन्हें माध्यमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है |
यूपी टीईटी के लिए शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों का शिक्षित होना अनिवार्य है तथा अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं का पालन करना होगा !
1 | कक्षा दसवीं पास | न्यूनतम 40% अंक |
2 | कक्षा 12वीं पास | न्यूनतम 50% अंक |
3 | B.Ed अथवा D.Ed | – |
यूपी टीईटी के लिए आयु सीमा
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की आयु सीमा महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्ग के उम्मीदवार के लिए समान रूप से निर्धारित है तथा अन्य विवरण निम्नानुसार है :-
1 | आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
2 | आवेदन कर्ता की अधिकतम आयु | 35 वर्ष |
3 | आयु सीमा में राहत | 2 वर्ष से 5 वर्ष तक |
यूपी टीईटी के लिए आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसका विवरण नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है :-
क्र.सं. | श्रेणी | केवल पेपर-I या पेपर-II | दोनों पेपर-I और पेपर-II |
1 | सामान्य/ओबीसी | रु.600/- | रु.1200/- |
2 | अनुसूचित जाति | रु.400/- | रु.800/- |
3 | अनुसूचित जनजाति | रु.400/- | रु.800/- |
4 | अलग तरह से सक्षम व्यक्ति | रु.100/- | रु.200/- |
यूपी टीईटी के लिए पात्रता मापदंड
- यूपी टीईटी के लिए अभ्यार्थियों / परीक्षार्थियों का उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है |
- यूपी टीईटी के लिए आज की महिला एवं पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं |
- यूपी टीईटी के लिए आवेदन कर्ताओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है |
- यूपी टीईटी के लिए आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है |
- यूपी टीईटी के लिए अभ्यर्थियों का कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होने के साथ-साथ स्नातक एवं B.Ed / D.ed की डिग्री प्रस्तुत करना अनिवार्य है |
- यूपी टीईटी से जुड़े अन्य पात्रताओं की जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात प्राप्त हो सकेगी |
यूपी टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- यूपी टीईटी नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात यूपी टीईटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा |
- यूपी टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- अब होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन फॉर यूपी टीईटी 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा | अब आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- अब आवेदन कर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरनी होगी |
- इसके पश्चात आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे |
- अब आपको वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अतः इस प्रकार आप यूपी टीईटी के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे |
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://updeled.gov.in/
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा ?
यूपी टीईटी नोटिफिकेशन दिसंबर माह में जारी किया जा सकता है |